Pages

Thursday, April 23, 2020

आदर्श विद्यार्थी

              

विद्यार्थी जीवन तप एवं साधना का जीवन होता है जो दुनिया के सभी भटकाव से अपने आप को दूर रखता है विद्यार्थी काल जीवन अपने भावी जीवन को मजबूत नीव प्रदान करने का सुनहरा अवसर होता है जहां चरित्र निर्माण निर्धारित होता है यह जीवन अपने ज्ञान को सुदृढ़ बनाने का एक महत्वपूर्ण समय है विद्यार्थी जीवन लगभग 5 वर्ष की आयु से आरंभ हो जाता है इस उम्र से ज्ञान अर्जित करने की तीव्र इच्छाए पनपने लगती है उसे घर की दुनिया से अलग नए शिक्षक नया वातावरण नए सहपाठी मिलते हैं इस उम्र में यह समझ आने लगता है कि समाज क्या है और समाज में किस तरह रहना चाहिए किताबों से लगाव लगने लग जाता है हर नई चीज को अर्जन करने की तीव्र इच्छा होने लगती है ऐसी स्थिति में जब विद्यार्थी विनम्र होकर गुरु से विद्या दान पाता है तो उसके सारे रास्ते आसान हो जाते हैं इस दौरान विद्यार्थी को नीति का ज्ञान, समाज का ज्ञान, विज्ञान की जानकारी, गणित की समझ बड़ी आसानी से समझ आने लगती है भाषा का ज्ञान और विचारों को अभिव्यक्त करने का समय विद्यार्थी जीवन में पूर्णतया प्राप्त करता हुआ आगे बढ़ता है विद्यार्थी जीवन आदर्श विद्यार्थी के रूप में अध्ययन शिल होता है तो उसका जीवन सुख-दुख, लाभ-हानि , गर्मी-सर्दी से परे नित्य अध्ययन शिल होता हुआ। धैर्य,लगन , साहस , ईमानदारी गुरु-भक्ति स्वाभिमान जैसे गुणों को धारण करता है तो संयमित अनुशासित पथ पर आगे बढ़ता रहता है विद्या का प्रकाश केवल गुरुजनों एवं पुस्तकों से ही नहीं मिलता अपितु आत्मसात करने से झरने की तरह प्रभावित होता ही रहता है इस दौरान खेलकूद, घूमने- फिरने, एक-दूसरे से बातचीत करने, परिवारजन, अन्य मित्रों रिश्तेदारों से बातचीत करने तथा कई प्रकार से बिखरे ज्ञान को संग्रहित करने का समय होता है।जैसे गुण-अवगुण, अच्छा-बुरा, धर्म-अधर्म, पुण्य-पाप, अपना- पराया, इन सब चीजों की पहचान विद्यार्थी जीवन में होती है यह जीवन का वह महत्वपूर्ण समय होता है जिसमें हम अच्छाई को ग्रहण कर भले-बुरे का भान पाकर बुजुर्गों का सम्मान करते हुये मधुर वाणी का महत्व समझते हुए शारीरिक मानसिक स्वच्छता पर सिर्फ और सिर्फ अच्छाइयों को ग्रहण करना चाहिए। यह सब सीख का सीखने का समय विद्यार्थी जीवन के आरंभ काल से ध्यान दिया जाये तो सदैव सफलता की ओर अग्रसर होता है विद्यार्थी जीवन ऊँच-नीच, छोटा- बड़ा, अमीर-गरीब, इन सब से कोसों दूर का जीवन होता है विद्यार्थी जीवन मानव जीवन की आधारशिला होती है सांसारिक दायित्वों से मुक्त होता है हर विद्यार्थी के माता-पिता अपनी संतान से वह बड़ी उम्मीद रखते हैं कि उनकी संतानें बड़ी होकर उनका नाम ऊंचा करें इसके लिए सदैव माता-पिता कई परेशानियों का सामना करते हुए विद्यार्थियों का खर्च उठाते हैं और हर गुरुजनों का विद्यार्थियों के प्रति यह प्रयत्न रहता है कि मेरा शिष्य मेरे से आगे बढ़े। हर विद्यालय का संस्था प्रधान यह चाहता है कि मेरा विद्यालय के पढ़ने वाले विद्यार्थी विद्यालय का नाम करें। इसके चलते विद्यार्थियों को भी उन सब की उम्मीदों पर खरा उतरना चाहिए। विद्यार्थी का पहला गुरु मां होती है फिर अपने गुरुजन हमारा परिवार, हमारा समाज, हमारे मित्र, रिश्तेदार इन सबसे मिलकर विद्यार्थियों में संस्कारों का समावेश होता है वो ही संस्कार विद्यार्थी को आगे बढ़ाने अपनी सक्षमता प्रदान करने आत्मा विकास करने, अपनी उर्जा का संचार करने की दक्षता प्रदान करता है। कुसंगतियों के चक्रव्यूह से दूर रहकर ही विद्यार्थी अपने लक्ष्य की प्राप्ति की ओर सदैव अग्रसर होते हैं। खेल-कूद,व्यायाम, हमारा खान-पान, शारीरिक रूप से स्वस्थ रहना यह सब हमारी मानसिक चेतना के विकास में अहम भूमिका निभाता है अभिभावकों को भी अपने बच्चों को सामाजिक समन्वयता पर विद्यार्थी जीवन में समय-समय पर उसके व्यक्तित्व विकास हेतु सहभागी बनाना चाहिये क्योंकि विद्यार्थी जीवन में व्यक्तित्व का निर्माण प्रारंभ होता है इस दौरान गुण तथा अवगुण का आत्मसात करके उसी के अनुसार उसके चरित्र का निर्माण होता है कोई भी विद्यार्थी अनुशासन के महत्व को समझे बिना अपने लक्ष्य की प्राप्ति की ओर नहीं बढ़ सकता अनुशासन में रहने वाला विद्यार्थी ही हमेशा कठिन परिश्रमी बनता है और किसी भी बात को नजर अंदाज करने की प्रवृत्ति सामान्य विद्यार्थियों से उन्हें अलग रास्ते पर भटकाती है वर्तमान समय में अनुशासन का स्तर काफी गिर गया है इसका कारण माता-पिता की भाग-दौड़ भरी जिंदगी से अपनी संतान को वांछित समय नहीं दे पाना है जिस कारण बच्चों में अनुशासनहीनता पनपती है जितने भी उच्च पदों पर जैसे IAS, IPS, डॉक्टर, इंजीनियर, IT, IIT, प्रोफेसर शिक्षक जैसे ऊंचे पदों पर आसीन होते हैं उनके जीवन में अनुशासन का महत्वपूर्ण योगदान रहा है ठीक इसके विपरीत अनुशासनहीनता से कुचक्र में फंस कर अपना जीवन बर्बाद कर देते हैं अतः अनुशासनहीनता को अच्छी शिक्षा, अच्छा वातावरण एवं संस्कार देकर सामूहिक प्रयासों से विद्यार्थियों के भविष्य को संवारा जा सकता है सजाया जा सकता है।


कोरोना वायर्स पर कविता

कोरोना वायर्स पर कविता 

अखण्ड भारत की तस्वीर देखी,
   एकजुट अनुशासन की लकीर देखी
,,
22 मार्च बन जायेगा एक पर्व,
दुनिया करेगी इस दिन पर गर्व
,,

विश्व गुरु भारत था और आज भी हैं,
भविष्य में भी सदा के लिए गुरु बन जाएगा
,,

मेरे देश वासी लिखित और अलिखित
सविधान को लिख दो इतिहास के पन्नो पर


जहाँ एक अनुशासन का शासन बन जाए,
हर तरफ मर्यादा का अंकुश लग जाए
,,

द्वेष , राग और दुश्मन का हिंदी से शब्द गायब हो जाए,
भाईचारा , प्रेम और प्रार्थना हर दिल मे बस जाए
,,

कोरोना का खात्मा ऐसे हो जाये,
हमारी सावधानी उस पर भारी पड़ जाए
,,

संस्कारो से हमनें चलना सीखा हैं,
हर परिस्थिति में रहना सीखा हैं
,

कन्द मूल की रोटी खाने वाला देश हैं,
रूखी सुखी खाकर सो जाने वाला देश हैं
,,

हर विकट समस्या से लड़ने की ताकत भरी हुई हैं,
हर असमय में आने वाली झंझट की हिम्मत भरी हुई
,,

कोरोना नही होगा तेरा यहाँ सवेरा,
यहां नही होगा तेरा अब रेन बसेरा
,,
राजा की बात मानना हमारी संस्कृति हैं,
क्योंकि राजा वो कला कृति हैं
,,

जो देश का भला चाहता हैं,
मोदी हर रास्ता बताना जानता हैं
,,

कोरोना तेरा तांडव अब यहां नही चलेगा,
यहां रुका तो धधकती आग में जलेगा
,,

यह ऋषि मुनियों का ,सन्त महापुरुषों का देश हैं,
यह हजारो वर्ष तपस्या का भारत देश हैं
,

चारों तरफ का कारवां घर को बढ़ जाएगा,
चाहे जैसा वायरस हो पड़ा पड़ा मर जाएगा
,,

मन में ऐसा संकल्प लिया जाएगा,
हर भारतीय ऐसा शिष्ट बन जाएगा
,,

चली आज इस कलम की बात रह जाए,
आतंक , हिंसा की हर शम्मा बुझ जाए
,,
सारा हिंदुस्तां एक परिवार बन जाए,
मौजी सरदार का यह पैगाम जाए
,,,

21
दिन को इतना ऐतिहासिक बना दो
हे भारत माता कुछ ऐसा जादू चला दो


 
कलम मौजी सरदार की




Featured Post

आदर्श विद्यार्थी

               विद्यार्थी जीवन तप एवं साधना का जीवन होता है जो दुनिया के सभी भटकाव से अपने आप को दूर रखता है विद...